वेब पर ही करें सारे काम !
वेबसाईट की प्रकृतिबदल रही हैं| अब गूगल सिर्फ सर्च इंजन नहीं हैं, बल्कि आपका नया ऑफिस सूट भी हैं|ऐसे ही कई साइटस हैं, जिन पर एक साथ कई कार्य कर सकते हैं|

 

वेबसाइटस अपने को लगातार विकसित करते जारहे हैं| जो पहले सर्च इंजन था, वह सिर्फ सर्च इंजन नहीं हैं, बल्कि आपके के लिएऑफिस सूट का कार्य करता हैंइसी तरह पहले आपफोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए सॉफ्टवेयर खरीदते या मुफ्त में डाउनलोड करते थे| अबयह कार्य आप सीधे वेबसाइट पर कर सकते हैं| ऐसे ही एंटीवायरस सॉफ्टवेयर खरीदने कीबजाय अब आप सीधे वेबसाइट की मदद से अपने सिस्टम को सुरक्षित रख सकते हैं| ऐसेअनगिनत कार्य हैं, जिनमें सामान्य रोजमरी के कार्य शामिल हैं, सुरक्षा चिंता शामिलहैं और यहाँ तक कि कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं तो वह भी शामिल हैं|, जिन्हें आपवेबसाइट पर जाकर उनकी मदद से कर सकते हैं| आपका जो ब्राउजर हैं, वह आपको हर कार्यकरने की सुविधा देता हैं| ऐसी ही एक दर्जन वेबसाइट के बारे में आपको बता रहें हैं,जो आपकी हर कार्य में मदद करते हैं|

 

गूगल ड्राइव
यह कई तरह से आपकी
Productivity  बढ़ाने वाला हैं| इसे आप एक पूर्ण ऑफिस सूट की तरह इस्तेमाल कर सकतेहैं| इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सरे फीचर आपको मिल जायेंगे| यह किसे औसत यूजर केलिए बहुत शानदार हैं| आप डॉक्यूमेंट तैयार करना चाहते हैं, उसे एडिट करना चाहतेहैं, ऑनलाईन ऑफिस सूट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह आपके लिए पूरी तरह से मुफीद हैं| गूगल ने हाल में इसमें सजेस्टेडएडिटस और प्लस का फीचर जोड़ा हैं| कंपनी लगातार इसमें नए फीचर्स जोड़ रही हैं, जिससेइसे और उपयोगी बनाया जा सके|

 

गूगल हैंगआउट    
गूगल की बात चली हैं तो उसके गूगल हैंगआउट का जिक्र जरुरी हैं| इसे कम्पनी नेइंस्टेंट मैसेजिंग के लिए विकसित किया था, लेकिन उसके बाद इसमें कई फीचर जुड़ गएहैं मैसेजिंग के अलावा यह वेब आधारित वीडियो चाट के लिए बेहद लोकप्रिय हो रहा हैं|इसकी खास बात यह हैं कि ये पूरी तरह से मुफ्त हैं और स्काईप वाली साडी खूबियाइसमें हैं| इसमें आप एक साथ दस लोगो के साथ लाइव चैट कर सकते हैं और स्क्रीन शेयरकर सकते हैं| आप इसकी मदद से अपने कांटेक्ट को कॉल भी कर सकते हैं|

 

प्रेजी
जैसा इसके नाम से जाहिर हो रहा हैं, यह एकप्रेजेंटेशन वेबसाइट हैं www.pregi.com पर जाकर आप एक से बढ़कर एक प्रेजेंटेशन तैयार करसकते हैं| यानी आप मौजूदा प्रेजेंटेसन सूटस से बोर हो गए हैं तो यह आपको कुछ नयापनदेगा| इसमें बहुत वाइड ओपन विजुअल कैनवस हैं और यह एक प्वाइंट से दुसरे प्वाइंट तकजूम और पैन करने की सुविधा भी देता हैं| आप इसकी मदद से पावर प्वाइंट स्लाइड भीतैयार कर सकते हैं| इसका मुफ्त संस्करण भी उपलब्ध हैं, लेकिन आप कुछ पेशेवर कार्यकरना चाहते हैं तो आपको इसके विकसित वर्जन खरीदने होंगे|

 

मिंट
  इसकी वेबसाइट www.mint.com हैं जहां आप आर्थिक प्रबंधन के कार्य कर सकतेहैं| अगर आप चाहते हैं कि कोई आपके जमा और खर्च का हिसाब रखे और आपको उसकी सूचनादे उसके लिए यह बहुत अच्छी साईट हैं| यह ग्राफिक्स की मदद से विजुअलाइज करके आपकोआपके महीने भर के खर्च का ब्यौरा दे सकता हैं| जब आपके खाते में पैसे कम होंगे तोयह आपको एलर्ट भी जारी कर सकता हैं आपको कब अपने बिल का भुगतान करना हैं, इस बारेमें भी यह आपको अपडेट रखेगा|

 

वायरसटोटल
इसके नाम से मालूम पड़ता हैं कि यह किसकिस्म की वेबसाइट हैं| www.virustotal.com आपको अपने सिस्टम को सुरक्षित रखने में मदद करताहैं| अपने सिस्टम की सुरक्षा के लिए अब तक आप सिक्योरिटी सूट खरीदते रहे हैं,लेकिन अब पारंपरिक सिक्योरिटी की बजाय आप वायरस टोटल की मदद ले सकते हैं| यह किसीपारंपरिक सिक्योरिटी सूट की तरह आपके सिस्टम को स्कैन करेगा और उसमें होने वालीसाडी गतिविधियो पर नजर रखेगा| जब आप किसी वेबसाइट पर जायेंगे तो यह उसे भी चेककरके बताएगा कि साईट सुरक्षित हैं या नहीं| किसी फाइल को अगर इसने करप्ट बताया हैंतो जरुर उसमें कोई न कोई गड़बड़ी होगी|

 

(Pixlr Editor)
पिक्सलरएडिटर
यह एक वेब एप्लीकेशन हैं, जो आपको ग्राफिक्स एडिटिंग के कार्य में मदद करेगा| यहफोटोशॉप जैसा शक्तिशाली एप्लीकेशन नहीं हैं, लेकिन अगर आप अपने डिवाइस में पेंटप्रोग्राम से काम चलाते हैं तो यह उससे बेहतर हैं| इसकी मदद से आप किसी फोटो मेंकुछ बदलाव कर सकते हैं| इसमें फिल्टर करने, एडजस्टमेंट, लेयरिंग आदि की सुविधाहैं| इसकी कॉपी आप वेबसाइट पर भी सेव कर सकते हैं और लोकल स्टोरेज भी कर सकते हैं|यह फ्री में उपलब्ध हैं और उस लिहाज से इसकी खूबियां बहुत अच्छी हैं|

 

We Vedio
(वीवीडियो)

इसके नाम से मालूम पड़ता हैं कि यह वीडियोएडिटिंग की साईट हैं| www.wevideo.com पर आप वीडियो एडिट कर सकते हैं| इसमें कोई संदेहनहीं हैं कि आधुनिक वीडियो एडिटिंग टूल्स के मुकाबले इसमें कुछ कमियां हैं और इसकीकुछ सीमाएं हैं, लेकिन इसमें ड्रापबॉक्स इंटीग्रेशन हैं और कई कोलैबोरेटिव फीचर्सहैं साथ ही यह पूरी तरह मुफ्त में उपलब्ध हैं हालांकि अगर आप पेशेवर कार्य करनाचाहते हैं को देकर प्रीमियम वर्जन की सेवा लेनी होगी|

 

Zamar or FreeFile Convertor
इसकेनाम से मालूम पड़ता होता हैं कि यह किस काम की साईट हैं www.zamzar.com या www.freefileconvertor.com  किसी भी फाइल को दूसरी फाइल को दूसरी किस्म कीफाइल में कन्वर्ट किया जा सकता हैं| जमजार की साईट पर आप किसी फाइल को 12 सौ किस्मकी दूसरी फाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं| फ्रीफाइल कनवर्टर की साईट पर आपको ज्यादाविज्ञापन मिलेंगे, लेकिन वहां आपको अपने रजिस्टर करने की भी जरुरत नहीं पड़ती हैं|

 

Mindmup
यहफ्लोर्चार्ट बनाने में मदद करने वाली साईट हैं| www.mindmup.com के ज्यादातर फीचर्स आपको मुफ्त में मिलेंगे, लेकिन अगर आप कुछ एडवांसआप्शन आजमाना चाहेंगे तो उसके लिए पैसे देने होंगे|

 

Last Pass
(लास्ट पास)
अगरआप हैकिंग या अपने सिस्टम में किसी किस्म की घुसपैठ से बचना चाहते हैं तो आपकोमजबूत पासवर्ड को सुरक्षित भी रखना होगा| इस वेबसाइट की मदद से ये काम आप बहुतआसानी से और अच्छे तरीके से कर पाएंगे|

 

क्लाउड स्टोरेज
यहाँएक बार फिर गूगल ड्राइव की चर्चा करने की जरुरत हैं| www.googledrive.com की मदद से आप बहुतसस्ती कीमत पर क्लाउड स्टोरेज की सुविधा हासिल कर सकते हैं|

 

स्पॉटीफाई वेबप्लेयर
आपविंडोज मीडिया प्लेयर या आईटडून से गाने डाउनलोड करते और सुनते हैं, लेकिन यह कामआप स्पॉटीफाई से भी कर सकते हैं| www.spotify.com पर आप लाखों गानेसुन सकते हैं| अगर आप साईट पर आने वाले विज्ञापनों से बचना चाहते हैं तो इसके लिएहर महीने छह सौ रुपये खर्च करने होंगे| 

 

 

मैं अखिलेश राजभर , Website Design का एकविद्यार्थी हूँ , वेबसाइट बनाना मेरा शौक हैं | मेरे सौक का उपयोग कंप्यूटर कीशिक्षा में कुछ उपयोगी कार्यो में हो रहा हैं इसका श्रेय कंप्यूटर संचार सूचना पत्रिकाको जाता हैं , जिसके बिना यह सब संभव नहीं था | साथ ही इसे वेबसाइट में लगाने केलिए WebDisigner Sir शैलेन्द्र कुमार सिंह का विशेष आभार व्यक्त्त करनाचाहूँगा | आपके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था |
धन्यबाद
                                                                          

Akhilesh Rajbhar
Asst Officer in DWorld
(Student of Webdesign)
7839108264,7398048893
mail ID - akhileshrajbharazm@gmail.com

Total Visitor

For Payment DWorld Group
Special  Dasahara Offer
Result in MSExcel
Location in Map
Whatsapp
Link of whatsapp
5% Cash Back
On Line Admission offer
Summit Resume for Job
ISO 9001:2015 Certificate Available
bar code
8418085139@upi
8418085139@upi
Web Devloping
MAX, Maya Free with AutoCADD Course
Admission Form in MSWorld
Admission Form in PDF
Obove than 1 year Course
Obove than 1 year Course
https://bit.ly/dworldgroup
DWorld Group AN ISO 9001:2015 Certified 0